डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल

डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल

डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल
Modified Date: April 23, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: April 23, 2026 1:24 pm IST

कोपेनहेगन, 23 अप्रैल (एपी) डेनमार्क में बृहस्पतिवार को सुबह दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने इसे एक बड़ा हादसा करार देते हुए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा देश की राजधानी कोपेनहेगन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुआ।

‘ग्रेटर कोपेनहेगन’ अग्निशमन विभाग का कहना है कि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

घटनास्थल की तस्वीरों में दोनों ट्रेन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं, हालांकि दोनों ट्रेनें पटरी से नहीं उतरीं।

एपी खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में