पेशावर: Road Accident News Today उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक जीप के खाई में गिर जाने से कम से कम चार महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, वाहन सुंडी से जाबोरी जा रहा था।
Road Accident News Today उसी दौरान मनसहरा जिले के कान चाजरी क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।