फ्रांस में भीषण गर्मी के दौरान मृतकों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी: स्वास्थ्य एजेंसी

फ्रांस में भीषण गर्मी के दौरान मृतकों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी: स्वास्थ्य एजेंसी

फ्रांस में भीषण गर्मी के दौरान मृतकों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़ी: स्वास्थ्य एजेंसी
Modified Date: July 3, 2026 / 07:49 pm IST
Published Date: July 3, 2026 7:49 pm IST

पेरिस, तीन जुलाई (एपी) फ्रांस में पिछले महीने पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के समय सबसे गर्म सप्ताह के दौरान मौतों की संख्या में लगभग एक-तिहाई की बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण ‘पब्लिक हेल्थ फ्रांस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राधिकरण ने बताया कि इस दौरान पिछले सप्ताह की तुलना में कम से कम 2,000 ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।

प्राधिकरण के नए आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या उसके पिछले रविवार के शुरुआती अनुमान से दोगुनी हो गई है। उस समय प्राधिकरण ने कम से कम 1,000 अतिरिक्त मौतों का अनुमान लगाया था। वह अनुमान केवल भीषण और जानलेवा गर्मी वाले तीन सबसे गर्म दिनों पर आधारित था।

पेरिस में अंतिम संस्कार सेवाओं से जुड़े लोगों ने कहा है कि उन्हें दफनाने या अंतिम संस्कार से पहले शवों को रखने के लिए जगह ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है। कुछ शवगृह पूरी तरह भर चुके हैं और वहां शव लेने से इनकार किया जा रहा है।

प्राधिकरण की ओर से जारी मौतों के ताजा आंकड़े 22 जून से 28 जून के सप्ताह के हैं। इसी दौरान फ्रांस के इतिहास में सबसे अधिक गर्मी पड़ी और देश के कई शहरों व कस्बों में दिन और रात के तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इस गर्मी ने यूरोप के कई अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान से जुड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

प्राधिकरण ने कहा कि उसने उस सप्ताह के दौरान 8,973 मौतें दर्ज कीं।

प्राधिकरण ने कहा कि यह शुरुआती संख्या 15 जून से 21 जून के सप्ताह में दर्ज 6,948 मौतों की तुलना में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाती है।

स्वास्थ्य एजेंसी ने साथ ही सतर्क किया है कि उसके आंकड़ें वास्तविक मौतों से कम हो सकते हैं क्योंकि ये अपूर्ण आंकड़ों पर आधारित हैं।

एपी जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में