जर्मनी के चांसलर मर्ज की पार्टी को दो राज्यों में हुए चुनावों में मिली करारी हार
जर्मनी के चांसलर मर्ज की पार्टी को दो राज्यों में हुए चुनावों में मिली करारी हार
बर्लिन, 21 सितंबर (एपी) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दो राज्यों में हुए चुनावों में करारा झटका लगा, जहां उनकी पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी और 77 साल के इतिहास में पहली बार सत्ता से बाहर हो गई।
मर्ज ने रविवार को बर्लिन और मेक्लेनबुर्ग-पश्चिम वोर्पोमर्न राज्यों में हुए चुनाव के बाद पद पर बने रहने और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी में सुधारों को जारी रखने का संकल्प जताया।
‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ पार्टी मेक्लेनबर्ग- पश्चिमी पोमेरेनिया में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी और मर्ज की संघीय सरकार में सहोयगी दल सोशल डेमोक्रेट्स भी उसके काफी करीब रहा।
सीडीयू बर्लिन में भी वामपंथी लेफ्ट पार्टी के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई। लेफ्ट पार्टी शहर की अगली सरकार का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में है। हालांकि इसके लिए वह गठबंधन पर निर्भर है।
एपी
राखी जोहेब
जोहेब

Facebook


