उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कम से कम 13 लोगों की हत्या की
उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कम से कम 13 लोगों की हत्या की
अबुजा (नाइजीरिया), चार फरवरी (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता अबू बकर सादिक अलीयु ने एक बयान में कहा कि खतरनाक हथियारों से लैस हमलावरों ने मंगलवार को उत्तर पश्चिमी कटसीना राज्य के फास्करी क्षेत्र के डोमा गांव में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
एपी
राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


