हंटा वायरस: जहाज पर मरीजों की देखभाल करने वाले चिकित्सक को पृथकवास इकाई से मिली छुट्टी

हंटा वायरस: जहाज पर मरीजों की देखभाल करने वाले चिकित्सक को पृथकवास इकाई से मिली छुट्टी

हंटा वायरस: जहाज पर मरीजों की देखभाल करने वाले चिकित्सक को पृथकवास इकाई से मिली छुट्टी
Modified Date: May 14, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: May 14, 2026 10:37 am IST

नेब्रास्का, 14 मई (एपी) हंटा वायरस संक्रमण की चपेट में आए एक जहाज पर सवार यात्रियों की देखभाल करने वाले अमेरिकी कैंसर विशेषज्ञ को नेब्रास्का की विशेष पृथकवास इकाई से छुट्टी दे दी गई है।

डॉ. स्टीफन कोर्नफ़ेल्ड एकमात्र अमेरिकी नागरिक थे जिन्हें इस विशेष पृथकवास में रखा गया था।

ओरेगन निवासी डॉ. कोर्नफ़ेल्ड उन 120 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे, जिन्हें जहाज से निकालकर विभिन्न देशों में पृथकवास के लिए भेजा गया था।

कोर्नफ़ेल्ड को 15 अन्य अमेरिकियों के साथ ओमाहा स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर’ लाया गया था लेकिन जहाज पर लिए गए उनके नाक के नमूने की रिपोर्ट संदिग्ध होने के कारण केवल उन्हें ही विशेष पृथकवास इकाई में रखा गया था।

अस्पताल की प्रवक्ता कायला थॉमस ने बुधवार को बताया कि डॉ. कोर्नफ़ेल्ड को अब इस विशेष इकाई से हटाकर ‘राष्ट्रीय पृथकवास इकाई’ में भेज दिया गया है, जहां अन्य 15 अमेरिकी नागरिक निगरानी में रखे गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, इस जहाज से जुड़े हंटा वायरस के अब तक कुल 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आठ मामलों की प्रयोगशाला में पुष्टि हो चुकी है।

एपी सुमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में