यूक्रेन की राजधानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत
Modified Date: January 18, 2023 / 02:26 pm IST
Published Date: January 18, 2023 2:26 pm IST

कीव, 18 जनवरी (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दो बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की पुलिस ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे।

पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री और उप मंत्री की मौत हुई है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि 10 बच्चों सहित 22 लोग घायल हुए हैं। हेलीकॉप्टर ‘किंडरगार्टन’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

एपी निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में