हंगरी ने अपनी सीमा के नजदीक यूक्रेनी क्षेत्र में हमले पर विरोध जताने के लिए रूसी राजदूत को तलब किया

हंगरी ने अपनी सीमा के नजदीक यूक्रेनी क्षेत्र में हमले पर विरोध जताने के लिए रूसी राजदूत को तलब किया

हंगरी ने अपनी सीमा के नजदीक यूक्रेनी क्षेत्र में हमले पर विरोध जताने के लिए रूसी राजदूत को तलब किया
Modified Date: May 14, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: May 14, 2026 5:16 pm IST

बुडापेस्ट, 14 मई (एपी) हंगरी ने रूस के राजदूत को तलब किया है, ताकि उसकी सीमा के नजदीक यूक्रेन क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर किये गए ड्रोन हमलों को लेकर विरोध जताया जा सके।

हंगरी के इस कदम को पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के नेतृत्व में क्रेमलिन के साथ मधुर संबंधों के बाद नए प्रधान मंत्री पीटर मग्यार द्वारा मॉस्को के प्रति अपनाए गए रुख में आए स्पष्ट बदलाव का संकेत करता है।

हंगरी में रूस के राजदूत येवगेनी स्टैनिस्लावोव के बृहस्पतिवार अपराह्न विदेश मंत्रालय पहुंचने की उम्मीद है, जहां वे बुधवार को यूक्रेन के ट्रांसकारपैथिया क्षेत्र में हुए हमलों के संबंध में हंगरी की विदेश मंत्री अनिता ओर्बन से बात करेंगे। इस क्षेत्र में हंगरी के अल्पसंख्यकों की एक बड़ी आबादी रहती है।

हंगरी के दक्षिणी शहर ओपुज़्टाज़र में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को मग्यार ने कहा, ‘‘हंगरी की सरकार ट्रांसकारपैथिया पर रूसी हमले की कड़ी निंदा करती है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह (अनिता) उनसे भी यही बात कहेंगी और यह जानकारी मांगेंगी कि रूस और व्लादिमीर पुतिन चार साल से अधिक समय पहले शुरू हुए इस खूनी युद्ध को आखिरकार कब समाप्त करने की योजना बना रहे हैं।’’

रूसी सरकार की ओर से उसके राजदूत को तलब किये जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बुधवार को दिन में ट्रांसकारपैथिया सहित देश के लगभग 20 क्षेत्रों को निशाना बनाकर करीब 800 ड्रोन हमले किये। इन हमलों में छह लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

एपी धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में