मुझे महसूस हुआ मानो मैं मौत के मुंह से वापस लौट आई हूं : सर्जरी के बाद क्लार्क ने कहा
मुझे महसूस हुआ मानो मैं मौत के मुंह से वापस लौट आई हूं : सर्जरी के बाद क्लार्क ने कहा
लंदन, चार जून (भाषा) दुनिया भर में लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की स्टार एमिलिया क्लार्क ने कहा है कि सीरीज़ की शूटिंग के दौरान दो ब्रेन सर्जरी से गुजरने के बाद कई वर्षों तक उन्हें ऐसा महसूस होता रहा मानो उन्होंने मौत को मात दे दिया है।
क्लार्क ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की इसी समस्या ने उन्हें अपनी मां के साथ मिलकर 2019 में सेमयू नामक परमार्थ संस्था की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया।
अभिनेत्री ने कहा, “कई वर्षों तक मुझे ऐसा लगता रहा कि मैं मौत को चकमा देकर बच निकली हूं और वह किसी दिन मुझे लेने लौट आएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सचमुच, मेरे मन में यह भावना घर कर गई थी कि शायद मुझसे कोई गलती हुई है और मुझे यहां नहीं होना चाहिए। मुझे यह भी लगता था कि इस अनुभव ने एक अभिनेत्री के रूप में मेरी क्षमताओं को प्रभावित किया है — जिससे शायद कुछ लोग सहमत भी हों।’’
अभिनेत्री ने पहली बार 2019 में स्वास्थ्य के बारे में बात की थी और कहा था कि उनसे संपर्क करने वाले लोगों की प्रतिक्रिया से वह अभिभूत थीं।
क्लार्क ने ड्रैगन रानी डेनेरिस टार्गेरियन की भूमिका से वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाई।
भाषा रंजन
रंजन

Facebook


