भारत ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को विशेष प्रकार की चंदन की लकड़ी भेंट की

भारत ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को विशेष प्रकार की चंदन की लकड़ी भेंट की

भारत ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को विशेष प्रकार की चंदन की लकड़ी भेंट की
Modified Date: May 21, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:06 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 21 मई (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को नेपाल सरकार को चंदन की एक विशेष किस्म भेंट की, जिसका उपयोग काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में किया जाएगा।

बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों में से एक है, जहां नेपाल और भारत दोनों देशों के लोग दर्शन करने आते हैं।

मंदिर के कामकाज का प्रबंधन करने वाले पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर के श्री यंत्र की पूजा के लिए 40 किलोग्राम से अधिक चंदन की लकड़ी भेजी है।

भारत द्वारा उपहार में दी गई चंदन की लकड़ी नेपाल की प्रतिनिधि सभा के सदस्य संदीप राणा के समन्वय से पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी गणेश भट्ट को सौंपी गई।

दोनों देशों के बीच घनिष्ठ धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के अनुरूप, नेपाल को हर साल भारत से विशेष प्रकार की चंदन की लकड़ी प्राप्त होती है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में