भारतीय राजदूत और नेपाल के नये विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
भारतीय राजदूत और नेपाल के नये विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
काठमांडू, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार भेंट की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
खनाल ने 27 मार्च को विदेश मंत्रालय के प्रमुख का कार्यभार संभाला था।
विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भेंट के दौरान श्रीवास्तव ने खनाल को नेपाल का विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बधाई दी।
बयान में कहा गया है, ‘‘इस अवसर पर नेपाल-भारत संबंधों और सहयोग से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।’’
जयशंकर ने खनाल के पदभार ग्रहण करने के दिन ही ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी।
जयशंकर ने कहा था कि वह भारत एवं नेपाल के बीच पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने नेपाली समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


