नेपाल में प्रतिबंधित दवाओं के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में प्रतिबंधित दवाओं के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 26 अप्रैल (भाषा) नेपाल के कोशी प्रांत में पुलिस ने रविवार को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से कथित तौर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की।
पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद शहनवाज को सुनसरी जिले के इटहरी उप-महानगर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 50,000 ट्रामाडोल कैप्सूल और 9,520 डायसाइक्लोमाइन कैप्सूल बरामद हुए हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर भारतीय नागरिक के किराए के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से ये प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
इससे एक दिन पहले पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से 41 लोगों को गिरफ्तार किया था।
भाषा सुमित धीरज
धीरज

Facebook


