भारतीय मूल की अमेरिकी-बेल्जियन अभिनेत्री की फिल्म से होगा यूके एशियन फिल्मोत्सव का उद्घाटन

भारतीय मूल की अमेरिकी-बेल्जियन अभिनेत्री की फिल्म से होगा यूके एशियन फिल्मोत्सव का उद्घाटन

भारतीय मूल की अमेरिकी-बेल्जियन अभिनेत्री की फिल्म से होगा यूके एशियन फिल्मोत्सव का उद्घाटन
Modified Date: April 13, 2024 / 08:26 pm IST
Published Date: April 13, 2024 8:26 pm IST

लंदन, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय मूल की अमेरिकी-बेल्जियन अभिनेत्री रुमाना मोला के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मिनीमम’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ दो मई को यहां इस साल के यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) की शुरुआत होगी।

फिल्म के अभिनेताओं में मोला के साथ नसीरूद्दीन शाह, नमित दास, सबा आजाद और गीतांजलि कुलकर्णी शामिल हैं। फिल्म बेल्जियम की पृष्ठभूमि बनी है और एक भारतीय परिवार पर केंद्रित है।

इस वार्षिक उत्सव के हिस्से के रूप में शबाना आज़मी जैसे प्रसिद्ध भारतीय कलाकारों को सम्मान देने के साथ फिल्मों एक शृंखला प्रदर्शित की जाएगी और इसका आयोजन 12 मई तक लंदन, लीसेस्टर, ऑक्सफोर्ड और ग्लासगो में होगा।

यूकेएएफएफ के संस्थापक और निदेशक डॉ पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘इस साल यह फिल्मोत्सव नारीवाद, विविधता को मनाएगा और उभरते ब्रिटिश एशियाई प्रतिभाओं को सशक्त बनाएगा।’’

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में