अब विटकॉफ और कुशनर को ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं भेज रहे: ट्रंप ने कहा

अब विटकॉफ और कुशनर को ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं भेज रहे: ट्रंप ने कहा

अब विटकॉफ और कुशनर को ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं भेज रहे: ट्रंप ने कहा
Modified Date: April 25, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:05 pm IST

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने शीर्ष अमेरिकी दूतों को ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं जाने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ‘वे हमें कभी भी फोन कर सकते हैं।’

ट्रंप ने शनिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ फोन पर एक संक्षिप्त साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने अमेरिकी वार्ताकारों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से कहा, ‘आप अब 18 घंटे की उड़ान भरकर व्यर्थ की बातें करने नहीं जा रहे हैं।’

ट्रंप ने अमेरिकी पक्ष के बारे में यह भी कहा, ‘हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं।’

ट्रंप की यह टिप्पणी व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को यह घोषणा करने के बाद आयी कि विटकॉफ और कुशनर ईरान के साथ वार्ता के एक और दौर के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं।

एपी अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में