ईरान की संसद के अध्यक्ष ने द्वीपों पर किसी भी तरह के हमले के खिलाफ चेतावनी दी

ईरान की संसद के अध्यक्ष ने द्वीपों पर किसी भी तरह के हमले के खिलाफ चेतावनी दी

ईरान की संसद के अध्यक्ष ने द्वीपों पर किसी भी तरह के हमले के खिलाफ चेतावनी दी
Modified Date: March 12, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: March 12, 2026 3:33 pm IST

दुबई, 12 मार्च (एपी) ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान के द्वीपों पर किसी भी तरह के हमले से ‘‘फारस की खाड़ी हमलावरों के खून से लथपथ हो जायेगी।’’

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिरकार ईरानी संसद के अध्यक्ष कलीबाफ को इस तरह की टिप्पणियां करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। इस बयान से ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर तनाव और बढ़ गया।

ईरान के पास तीन द्वीप हैं, जो उसने 1971 में संयुक्त अरब अमीरात के गठन से पहले उससे हासिल किये थे।

ऐसी अटकलें भी हैं कि अमेरिका फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के मुख्य तेल टर्मिनल खारग द्वीप को निशाना बना सकता है।

एपी देवेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में