ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों और उस पर की कार्रवाई से ‘पीड़ित लोगों’ से माफी मांगी
ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों और उस पर की कार्रवाई से ‘पीड़ित लोगों’ से माफी मांगी
दुबई, 11 फरवरी (एपी) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देशव्यापी प्रदर्शनों और उसके बाद हुई खूनी कार्रवाई से ‘‘पीड़ित सभी लोगों’’ से बुधवार को माफी मांगी।
राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों को लेकर फैलाए कथित ‘‘पश्चिमी दुष्प्रचार’’ की भी निंदा की।
पेजेश्कियान ने कहा कि वह प्रदर्शनों और उस पर कार्रवाई के दौरान हुए लोगों के ‘‘गहरे दुख’’ को समझते हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर यह स्वीकार नहीं किया कि इस रक्तपात में ईरानी सुरक्षा बलों की भूमिका थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के सामने शर्मिंदा हैं और इन घटनाओं में जिन लोगों को नुकसान पहुंचा है, उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हम जनता से टकराव नहीं चाहते।’’
एपी गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


