ईरान के शीर्ष राजनयिक जिनेवा में अमेरिका के साथ ‘अप्रत्यक्ष’ वार्ता में भाग लेंगे: समाचार एजेंसी
ईरान के शीर्ष राजनयिक जिनेवा में अमेरिका के साथ 'अप्रत्यक्ष' वार्ता में भाग लेंगे: समाचार एजेंसी
दुबई, 15 फरवरी (एपी) ईरान के शीर्ष राजनयिक रविवार को तेहरान से जिनेवा के लिए रवाना हुए, जहां अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का दूसरा दौर आयोजित होगा। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया ने दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनका प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह ओमान में हुए अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर के बाद स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा के लिए रवाना हो गया। ओमान जिनेवा में होने वाली वार्ता में मध्यस्थता करेगा।
अराघची के स्विटजरलैंड और ओमान के अपने समकक्षों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।
एपी
शुभम गोला
गोला

Facebook


