पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने इस्लामी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या की
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने इस्लामी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या की
पेशावर, एक अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक इस्लामी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को दक्षिण वजीरिस्तान जिले की बिरमल तहसील में हुई। हमलावरों ने मौलाना मोहम्मद इस्माइल पर हमला किया, जो स्थानीय जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के नेता भी थे।
हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शुक्रवार की नमाज के बाद मौलाना इस्माइल पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


