इजराइल ने वेस्ट बैंक को विभाजित करने वाली बस्ती परियोजना को मंजूरी दी

इजराइल ने वेस्ट बैंक को विभाजित करने वाली बस्ती परियोजना को मंजूरी दी

इजराइल ने वेस्ट बैंक को विभाजित करने वाली बस्ती परियोजना को मंजूरी दी
Modified Date: August 20, 2025 / 04:48 pm IST
Published Date: August 20, 2025 4:48 pm IST

तेल अवीव, 20 अगस्त (एपी) इजराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक विवादास्पद बस्ती परियोजना को बुधवार को अंतिम मंजूरी दे दी, जो इस क्षेत्र को व्यावहारिक रूप से दो हिस्सों में विभाजित करेगी।

वहीं, फलस्तीनियों और मानवाधिकार समूहों का कहना है कि यह योजना भविष्य में संभावित फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना की संभावनाओं को समाप्त कर सकती है।

यरुशलम के पूर्व में खुले भूभाग ‘ई-1’ में बस्ती के विकास पर दो दशकों से अधिक समय से विचार किया जा रहा है, लेकिन अमेरिका के पूर्ववर्ती प्रशासनों के दबाव के कारण इस योजना को स्थगित कर दिया गया था।

बुधवार को, इस परियोजना को योजना एवं निर्माण समिति से अंतिम मंजूरी मिल गई, क्योंकि इसके खिलाफ याचिकाएं छह अगस्त को खारिज कर दी गई थीं।

अगर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी, तो अगले कुछ महीनों में बुनियादी ढांचे का काम शुरू हो सकता है और घरों का निर्माण लगभग एक साल में शुरू हो सकता है।

पिछले बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान, वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने कहा था कि इस योजना के तहत माले अदुमिम बस्ती के विस्तार की योजना है, जिसके तहत लगभग 3,500 अपार्टमेंट का निर्माण शामिल है।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में