इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमले किए

इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमले किए

इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमले किए
Modified Date: April 29, 2023 / 09:00 am IST
Published Date: April 29, 2023 9:00 am IST

बेरूत, 29 अप्रैल (एपी) सीरिया के होम्स प्रांत में संदिग्ध रूप से इजराइल ने शनिवार तड़के हवाई हमले किए।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि देश के वायु रक्षा बलों ने होम्स में इजराइल की कुछ मिसाइलों को मार गिराया। अभी इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

सरकार समर्थक शम एफएम रेडियो ने बताया कि हमलों के परिणामस्वरूप होम्स के दक्षिणी हिस्से में आग लग गयी और ‘‘इलाके से एक के बाद एक लगातार विस्फोट की आवाज आयीं।’’

युद्ध पर निगरानी रखने वाली ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने कहा कि इजराइली मिसाइलों ने होम्स के बाहरी इलाकों में एक सैन्य हवाई अड्डे पर लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के एक गोला बारूद डिपो को नष्ट कर दिया।

अभी इन हमलों पर इजराइली प्राधिकारियों से कोई बयान नहीं मिला है।

एपी गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में