जयशंकर, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की

जयशंकर, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की

जयशंकर, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की
Modified Date: May 9, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: May 9, 2026 12:17 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

पोर्ट ऑफ स्पेन, नौ मई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ व्यापक बातचीत की, जिसमें भारत और इस दो द्वीपों वाले राष्ट्र के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के लिए नए विचारों और पहलों पर चर्चा की गयी।

जयशंकर शुक्रवार को परामारिबो से पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। यह उनकी जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। इस यात्रा का उद्देश्य कैरेबियाई देशों के साथ भारत की सहभागिता को और मजबूत करना था।

जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष किए गए वादों को पूरा करने के साथ-साथ हमने द्विपक्षीय सहयोग में नए विचारों और पहलों की भी चर्चा की।’’

इससे पहले जयशंकर ने कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ स्कूली बच्चों को भारत में निर्मित लैपटॉप वितरित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले वर्ष किए गए वादे पूरे हुए।

इस दौरान पर्यटन, विदेश एवं कैरिकॉम (कैरेबियाई देशों के क्षेत्रीय संगठन) मामलों के मंत्रालय भवन के सौर ऊर्जा आधारित आधुनिकीकरण, त्वरित प्रभाव परियोजनाओं और ‘आयुर्वेद चेयर’ की स्थापना से संबंधित समझौतों को अंतिम रूप दिया गया।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में