जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मौतें होने के बाद पद से इस्तीफा दिया

जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मौतें होने के बाद पद से इस्तीफा दिया

जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मौतें होने के बाद पद से इस्तीफा दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 13, 2021 12:18 pm IST

सल्त (जॉर्डन), 13 मार्च (एपी) जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी अम्मान के निकट एक अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के चलते कम से कम छह लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जॉर्डन की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है।

स्थानीय मीडिया में आईं खबरों के अनुसार जॉर्डन के प्रधानमंत्री बशर-उल-खसावना ने अम्मान से 20 किलोमीटर दूर सल्त कस्बे के एक सरकारी अस्पताल में हुई घटना की जांच का आदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री नादिर उबेजात से इस्तीफा देने के लिये कहा था।

सरकार के मुखपत्र ‘अल-राई’ ने उबेजात के इस्तीफे देने की खबर की पुष्टि की है।

एप जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में