पाकिस्तान में न्यायाधीश, उनकी पत्नी, दो बेटों की हत्या
पाकिस्तान में न्यायाधीश, उनकी पत्नी, दो बेटों की हत्या
पेशावर, चार अप्रैल (एपी) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पेशावर-इस्लामाबाद राजमार्ग पर रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर आतंकवाद रोधी अदालत के एक न्यायाधीश, उनकी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में न्यायाधीश के दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि न्यायाधीश आफताब अफरीदी स्वात जिले में नियुक्त थे। यह घटना छोटा लाहौर स्वामी जिले में हुई।
इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
एपी
सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


