गिनी की राजधानी में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत: अधिकारी

गिनी की राजधानी में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत: अधिकारी

गिनी की राजधानी में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत: अधिकारी
Modified Date: August 23, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: August 23, 2026 10:38 pm IST

कोनाक्री, 23 अगस्त (एपी) गिनी की राजधानी कोनाक्री के सबसे बड़े ढलाव स्थल (लैंडफिल) दार एस सलाम में रविवार की तड़के कचरे का एक विशाल पहाड़ ढह गया, जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। देश की नागरिक सुरक्षा सेवा द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर ढहने से भूस्खलन हुआ और पास की झोपड़ियां उसके नीचे दब गईं।

‘मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन’ के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे ममादौ बाइलो ने बताया कि इस स्थल को रविवार को बंद किया जाना था।

एपी

देवेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में