माली के रक्षा मंत्री की हमले में मौत

माली के रक्षा मंत्री की हमले में मौत

माली के रक्षा मंत्री की हमले में मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: April 27, 2026 1:15 am IST

डाकार, 26 अप्रैल (एपी) पश्चिम अफ्रीकी देश माली के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा शनिवार को हुए एक हमले में मारे गए, जिसके बाद जिहादी और विद्रोही बलों ने देशभर के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया। रविवार को एक सैन्य अधिकारी और दो अन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

माली सरकार की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

एक सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, रक्षा मंत्रालय के जनरल सादियो कैमारा कल उनके घर पर हुए हमले में मारे गए।’’

एक सुरक्षाकर्मी समेत दो अन्य लोगों ने भी इस खबर की पुष्टि की।

शनिवार को अलगाववादी लड़ाकों ने विद्रोहियों के साथ मिलकर माली की राजधानी और कई अन्य शहरों में सेना पर अब तक के सबसे बड़े समन्वित हमलों अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गए।

एपी

देवेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में