‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस कमाई में ‘ओपेनहाइमर’ को पीछे छोड़ा

‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस कमाई में ‘ओपेनहाइमर’ को पीछे छोड़ा

‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस कमाई में ‘ओपेनहाइमर’ को पीछे छोड़ा
Modified Date: June 29, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: June 29, 2026 2:00 pm IST

लॉस एंजिलिस, 29 जून (भाषा) फिल्म ‘माइकल’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 97.75 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह सर्वाधिक कमाई करने वाली ‘बायोपिक’ फिल्म बन गई है।

इसने क्रिस्टोफर नोलन की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।

पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

‘ट्रेनिंग डे’ और ‘द इक्वलाइजर’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एंटोनी फूक्वा ने ‘माइकल’ का निर्देशन किया है।

मनोरंजन समाचार संस्था ‘वैरायटी’ के अनुसार, इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ की वैश्विक कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 97.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी।

इसके साथ ही ‘माइकल’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘म्यूजिकल बायोपिक’ भी बन गई है।

माइकल जैक्सन ने ‘बिली जीन’, ‘बीट इट’ और ‘थ्रिलर’ सहित कई बेहद लोकप्रिय गाने गाए हैं। वर्ष 2009 में लॉस एंजिलिस में ‘प्रोपोफॉल’ के अत्यधिक सेवन से हुई विषाक्तता के कारण उनका निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 50 वर्ष थी।

यह फिल्म माइकल जैक्सन के जीवन के सफर को दिखाती है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में