‘मेजर’ के साथ खेलते समय जो बाइडन हुए चोटिल, कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की मदद से चलेंगे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति

‘मेजर’ के साथ खेलते समय जो बाइडन हुए चोटिल, कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की मदद से चलेंगे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति

‘मेजर’ के साथ खेलते समय जो बाइडन हुए चोटिल, कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की मदद से चलेंगे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 30, 2020 5:57 am IST

वाशिंगटन, 30 नवंबर (भाषा) । अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के दाहिने पैर में मामूली फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें चलने के लिए अब कई हफ्तों तक ‘वॉकिंग बूट’ की जरूरत पड़ेगी। उनके चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

शनिवार को अपने पालतू कुत्ते ‘मेजर’ के साथ खेलते वक्त बाइडन का पैर फिसलने से उनका टखना मुड़ गया था।

ये भी पढ़े- चौथी बार पैदा हुई बेटी, पति ने की पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश

बाइडन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने रविवार को कहा, ‘‘शुरुआती एक्स-रे में किसी तरह का फ्रैक्चर पता नहीं चला है। लेकिन क्लिनिकल जांच से लगता है कि इसे और गहराई से देखने की जरूरत है।’’

जीडब्ल्यू मेडिकल फैकल्टी एसोसिएट्स में निदेशक कोन्नोर ने बाइडन की जांच के परिणामों को देखने के बाद बताया, ‘‘बाद के सीटी स्कैन से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के पैर में मामूली फ्रैक्चर का पता चला। अगले कई हफ्तों तक उन्हें चलने के लिए वॉकिंग बूट की जरूरत पड़ेगी।’’

बाइडन अगले वर्ष 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनकी आयु 78 वर्ष है और वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।

ये भी पढ़े- भारत के इन इलाकों में इस बार पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग …

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को ट्वीट कर बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


लेखक के बारे में