नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी आरएसपी के नेता आर्यल संसद अध्यक्ष चुने गए
नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी आरएसपी के नेता आर्यल संसद अध्यक्ष चुने गए
(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, पांच अप्रैल (भाषा) नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता डोल प्रसाद आर्यल रविवार को संसद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रविवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संसद सचिवालय की ओर से जारी एक सूचना के अनुसार, आरएसपी के उपाध्यक्ष आर्यल संघीय संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की बैठक में निर्विरोध चुने गए।
आरएसपी के अध्यक्ष एवं सांसद रवि लामिछाने ने आर्यल को अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव का अनुमोदन सांसद सोबिता गौतम, डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और सुनील लामसाल ने किया।
प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी ने बैठक के बाद घोषणा की कि आर्यल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप

Facebook


