रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का नया दौर स्थगित किया गया: जेलेंस्की
रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का नया दौर स्थगित किया गया: जेलेंस्की
कीव, पांच मार्च (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता का नया दौर स्थगित कर दिया गया है।
इस बीच, अमेरिका और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगी ईरान के शाहेद ड्रोन का मुकाबला करने के लिए कीव की विशेषज्ञता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने चार साल पहले अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला करने के बाद से उस पर हजारों मिसाइलें दागी हैं।
ईरान ने अमेरिकी-इजराइली संयुक्त हमलों के जवाब में उसी प्रकार के ड्रोन का इस्तेमाल किया है। ईरान के साथ जारी युद्ध का आज छठा दिन है।
जेलेंस्की ने बुधवार को कहा, ‘‘फिलहाल, ईरान के आसपास की स्थिति के कारण, त्रिपक्षीय बैठक के लिए आवश्यक संकेत अभी तक नहीं मिले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन समग्र सुरक्षा ठीक होने पर हम त्रिपक्षीय राजनयिक बैठक फिर से शुरू करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई देशों ने ईरानी ड्रोन हमलों से बचाव में मदद के लिए यूक्रेन से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत के नेताओं से संभावित सहयोग के बारे में बात की है।
एपी देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


