न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना

न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना

न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 26, 2021 3:50 pm IST

वेलिंगटन, 26 मई (एपी) न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने बुधवार को ‘सुपर ब्लड मून’ का नजारा देखा जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था।

जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम ‘कुकी’ की तरह नजर आया।

लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक थे।

पूर्ण चंद्रगहण जहां लगभग 15 मिनट तक रहा, वहीं समूची खगोलीय घटना पांच घंटे तक चली।

न्यूजीलैंड में आज मौसम साफ था जिससे लोगों ने आकाश में हुई इस खगोलीय घटना का पूरा लुत्फ उठाया।

ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम साफ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बारिश और बादलों ने चंद्रग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

जापान में भी बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए।

प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया।

अमेरिका के पूर्वी तट क्षेत्र के लोगों को भी निराश होना पड़ा क्योंकि खगोलीय घटना के समय चंद्रमा अस्त और सूर्य का उदय हो रहा था।

यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग भी इस नजारे को नहीं देख पाए।

एपी

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में