अश्वेत व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी अधिकारी बर्खास्त

Ads

अश्वेत व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी अधिकारी बर्खास्त

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 04:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

डलास (अमेरिका), नौ अक्टूबर (एपी) ईस्ट टेक्सास शहर में एक अश्वेत व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी एक श्वेत पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

‘सिटी ऑफ वॉल्फ’ ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में बताया कि अधिकारी शॉन लुकास (22) को शहर और पुलिस विभाग की नीति के ‘‘घोर उल्लंघन’’ के कारण बर्खास्त किया गया है।

लुकास किसी झगड़े संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए तीन अक्टूबर को एक स्टोर में पहुंचा था, जहां उसने जोनाथन प्राइस (31) को चार गोलियां मारी थीं।

लुकास इस समय जेल में है।

भाषा सिम्मी मानसी

मानसी