पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, वोट डालने पहुंचे 25 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, वोट डालने पहुंचे 25 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, वोट डालने पहुंचे 25 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 25, 2018 7:19 am IST

क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। मरने वालों में आम नागरिकों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल है। आतंकियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाया था लेकिन निशाना वोट डालने पहुंची भीड़ बन गई। पाकिस्तान में आम चुनाव के दौरान ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। ब्लास्ट क्वेटा की एनए-260 निर्वाचन केंद्र को बनाया गया है।

पढ़ें- सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर, सेना ने उस जगह को उड़ाया जहां छुपे थे दोनों आतंकी

पाकिस्तान में आज आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं।  मतदाता बड़ी संख्या में देश के वजीर-ए-आजम का फैसला करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस बार चुनाव खास होने वाला इसलिए भी है क्योंकि नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन से प्रधानमंत्री चेहरा शहबाज शरीफ, पीटीआई के मुखिया इमरान खान और पीपीपी बिलावल भुट्टो के बीच तगड़ी प्रतियोगिता है। अभी तक आए सर्वे में इमरान खान सबपर भारी पड़ रहे हैं। जबकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इसबार किसी को भी जनता बहुमत देने नहीं जा रही है। 

पढ़ें- सीबीएसई ने जारी किए 12वीं पुनर्मूल्यांकन के नतीजे, बदल गए टॉपर

बहरहाल,आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां और 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली के लिए 3,459 प्रत्याशी और प्रांतीय विधानसभाओं में 8,396 उम्मीदवार उतर रहे हैं।

पढ़ें- पाकिस्तान में नई सरकार के लिए वोटिंग,बैलेट पेपर से मतदान, इमरान-नवाज की पार्टी के बीच मुकाबला

पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही होंगे। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। पाकिस्तान में वोटिंग वाले दिन ही शाम 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ में मौजूद कर्मचारियों को वहीं पर वोटों की गिनती में लगा दिया जाता है। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में