पाकिस्तान: विपक्षी गठबंधन ने इमरान खान के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की

पाकिस्तान: विपक्षी गठबंधन ने इमरान खान के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की

पाकिस्तान: विपक्षी गठबंधन ने इमरान खान के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की
Modified Date: February 17, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: February 17, 2026 11:27 pm IST

इस्लामाबाद/लाहौर, 17 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करते हुए मंगलवार को इस्लामाबाद में पांचवें दिन भी धरना जारी रखा।

इमरान के परिवार का दावा है कि उन्हें जेल में ‘अकल्पनीय दुर्व्यवहार’ का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह धरना प्रदर्शन तहरीक-ए-तहफ्फुज-ए-आईन पाकिस्तान (टीटीएपी) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो देश के संविधान के विरोध में पिछले साल गठित एक गठबंधन है।

समूह ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें संसद भवन के पास और राजधानी में प्रांतीय सरकार के आधिकारिक भवन, खैबर पख्तूनख्वा हाउस के पास का इलाका शामिल है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में