इस्लामिक स्टेट से जुड़ी महिलाओं और बच्चों को लेकर विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे

इस्लामिक स्टेट से जुड़ी महिलाओं और बच्चों को लेकर विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे

इस्लामिक स्टेट से जुड़ी महिलाओं और बच्चों को लेकर विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे
Modified Date: May 7, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: May 7, 2026 2:49 pm IST

मेलबर्न, सात मई (एपी) इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से कथित संबंध रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और बच्चों को लेकर विमान बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।

ऐसी जानकारी है कि तीन ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और आठ बच्चों को लेकर एक विमान मेलबर्न पहुंचा, जबकि एक अन्य विमान एक महिला और उसके बेटे को लेकर कुछ देर बाद सिडनी पहुंचा।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि सीरिया के रेगिस्तानी शिविर में वर्षों से रह रहे ये 13 लोग ऑस्ट्रेलिया लौटने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि इन महिलाओं पर आईएस के तथाकथित खलीफा शासन के दौरान सीरिया और इराक में बिताए गए समय को लेकर आपराधिक आरोप लगाए जा सकते हैं।

कतर एयरवेज की दोनों उड़ानें दोहा से कुछ मिनटों के अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के दो सबसे बड़े शहरों के लिए रवाना हुई थीं। मेलबर्न में पहले उतरने वाली उड़ान क्यूआर904 थी और इसके बाद क्यूआर908 सिडनी पहुंची।

एपी गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में