प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के उनके समकक्ष ने टैगोर के सम्मान में स्मृति उपहारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के उनके समकक्ष ने टैगोर के सम्मान में स्मृति उपहारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के उनके समकक्ष ने टैगोर के सम्मान में स्मृति उपहारों का आदान-प्रदान किया
Modified Date: May 18, 2026 / 12:19 am IST
Published Date: May 18, 2026 12:19 am IST

गोथेनबर्ग, 17 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वीडन के उनके समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत के सम्मान में रविवार को विशेष स्मृति-उपहारों का आदान-प्रदान किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने टैगोर द्वारा हस्तलिखित सूक्तियों की दो प्रतिकृतियों वाला एक बॉक्स भेंट किया, जिसके साथ एक संक्षिप्त विवरण और 1921 में उप्साला विश्वविद्यालय की यात्रा के दौरान खींची गई गुरुदेव टैगोर की एक तस्वीर भी मौजूद थी।

बयान में कहा गया है कि इन सूक्तियों के मूल दस्तावेज हाल ही में स्वीडन के राष्ट्रीय अभिलेखागार में मिले और इन्हें टैगोर ने 1921 और 1926 में अपनी स्वीडन यात्रा के दौरान लिखा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं का एक संकलन और शांतिनिकेतन में तैयार किया गया विशेष हस्तनिर्मित बैग भेंट किया। इस बैग पर वे डिजाइन बने हैं, जिन्हें टैगोर ने स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चुना था।

रवींद्रनाथ टैगोर पहले गैर-यूरोपीय नोबेल पुरस्कार विजेता थे। वह 1913 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्वीडन नहीं जा सके थे। बाद में 1921 में स्वीडन यात्रा के दौरान उनका स्वागत स्वीडन के सम्राट गुस्तव पंचम ने किया था।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दो दिवसीय स्वीडन यात्रा पर गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर क्रिस्टर्सन ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल


लेखक के बारे में