‘बोर्ड ऑफ पीस’ का गाजा में पुनर्निर्माण शुरुआत के लिए 2.45 अरब अमेरिकी डॉलर की योजना का प्रस्ताव
‘बोर्ड ऑफ पीस’ का गाजा में पुनर्निर्माण शुरुआत के लिए 2.45 अरब अमेरिकी डॉलर की योजना का प्रस्ताव
न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (एपी) अमेरिका समर्थित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ ने गाजा में पुनर्निर्माण की शुरुआत के लिए छह महीने की 2.45 अरब अमेरिकी डॉलर की योजना का प्रस्ताव किया है।
बोर्ड का यह प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संघर्ष विराम योजना मुश्किलों में घिरी हुई है।
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में समूह के बोर्ड की बैठक में गवर्नरों ने 66 परियोजनाओं वाली एक रूपरेखा पेश की और साथ ही माना कि अभी भी कई बड़ी चुनौतियों को दूर करना बाकी है।
इन परियोजनाओं में महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी पहल शामिल हैं, जिन्हें इजराइल-हमास युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रंप की 20-सूत्री योजना को समर्थन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
यह प्रस्ताव मुख्य रूप से संभावित दानदाताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनसे युद्ध से तबाह हुए क्षेत्र के पुनर्निर्माण का खर्च उठाने को कहा जायेगा।
एपी देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


