प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने फ्रांसीसी कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया
प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने फ्रांसीसी कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया
(फोटो के साथ)
नीस (फ्रांस), 14 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को दो फ्रांसीसी कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया।
इन कलाकारों ने जयपुर में आयोजित एक ‘आर्ट रेजिडेंसी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर अपनी कलाकृतियां तैयार की थीं।
जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस गए मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर थिबो डे ला लांस और थियोफिल डे बाशेर से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन कलाकारों ने पहली बार भारत का दौरा किया था और भारतीय सौंदर्यबोध तथा संस्कृति से प्रभावित हुए और उन्होंने इन तत्वों को अपनी कलात्मक रचनाओं में शामिल किया।
ये कलाकृतियां जयपुर में उनके 10-दिवसीय ‘आर्ट रेजिडेंसी’ कार्यक्रम के बाद तैयार की गई थीं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी, मैक्रों के साथ यहां ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्टार्टअप, व्यापार, अवसंरचना, गतिशीलता और स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की।
भाषा देवेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


