प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
Modified Date: June 28, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: June 28, 2026 11:34 pm IST

विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

मोदी सेशेल्स की तीन दिन की यात्रा पर हैं, जो शनिवार को शुरू हुई थी।

समारोह में असम रेजिमेंट की भारतीय सेना की टुकड़ी, नौसेना का अग्रिम पंक्ति का स्टेल्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ और देश में बना गश्ती जहाज ‘लार्ज आईएनएस इक्षक हिस्सा’ ले रहे हैं।

इसके अलावा, भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी और नौसेना बैंड भी इसमें शामिल होंगे।

इससे पहले दिन में, मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ व्यापक बातचीत की।

भाषा

राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में