Trump New Threat to Iran: ‘कमरे में भीख मांगते हैं, बाहर तेवर दिखाते हैं’, भयानक होंगे परिणाम, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, NATO के लिए कह दी ये बात
Trump New Threat to Iran: राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ़ कर दिया है कि, ईरान जल्द ही समझौते के लिए नहीं माना तो परिणाम भयानक होंगे।
Trump New Threat to Iran/ image source: IBC24 File Photo
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रमक रवैया अपनाया है।
- राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ईरानी को नई धमकी दी है।
- ईरान जल्द ही समझौते के लिए नहीं माना तो परिणाम भयानक होंगे।
Trump New Threat to Iran: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रमक रवैया अपनाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ईरानी को नई धमकी दी है। ट्रंप ने साफ़ कर दिया है कि, ईरान जल्द ही समझौते के लिए नहीं माना तो परिणाम भयानक होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो को भी धमकी दी है कि, वो और अमेरिका ईरान युद्ध में नाटो के रवैये को कभी नहीं भूलेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी
Trump New Threat to Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और “अजीब” हैं। वे हमसे समझौता करने की “भीख” मांग रहे हैं, जो उन्हें करना ही चाहिए क्योंकि वे सैन्य रूप से पूरी तरह पराजित हो चुके हैं और उनके वापसी की कोई संभावना नहीं है, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल “हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं” गलत!!! (Trump New Threat to Iran) उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा, और परिणाम अच्छे नहीं होंगे!”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि, ईरान युद्ध नये समीकरण गढ़ रहा है। दोस्त और गठबंधन टूट और छूट रहे हैं। नाटो और अमेरिका का नाता दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अटूट रहा है, लेकिन ईरान युद्ध में तो दूर नाटो देश होर्मुज खुलवाने के ट्रंप के प्लान में भी बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे। यही कारण है कि इस युद्ध में ट्रंप कई बार नाटो को सुना चुके हैं और आज तो उन्होंने कह दिया कि इस बात को अमेरिकी लोगों और नाटो को कभी नहीं भूलना चाहिए।
ट्रंप ने नाटो को फिर सुनाया
Trump New Threat to Iran: अपने सोशल ट्रूथ पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, “नाटो देशों ने ईरान जैसे विक्षिप्त राष्ट्र की मदद के लिए (Trump New Threat Iran) सरासर कुछ नहीं किया है, जो अब सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह हो चुका है। अमेरिका को नाटो से कुछ भी नहीं चाहिए, लेकिन इस बेहद महत्वपूर्ण क्षण को “कभी मत भूलना।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- Team India Home Schedule: दुनिया के चौथे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की फिर अनदेखी.. अगले एक साल तक रायपुर में नहीं होगा कोई इंटरनेशनल मैच.. उठने लग कई सवाल
- CG Assembly Latest News: विधानसभा में दी गई जानकारी को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल! विधायक ने पूछा सवाल तो कहा- मिल गया है मुआवजा, जांच हुई तो मामला निकला कुछ और
- Food Department Review Meeting: सबसे पहले इन्हें होगी सिलेंडर की आपूर्ति, एजेंसियों में तैनात रहेंगे होमगार्ड के जवान, खाद्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये भी निर्देश

Facebook


