CG Assembly Latest News: विधानसभा में दी गई जानकारी को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल! विधायक ने पूछा सवाल तो कहा- मिल गया है मुआवजा, जांच हुई तो मामला निकला कुछ और

विधानसभा में दी गई जानकारी को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल! विधायक ने पूछा सवाल तो कहा- मिल गया है मुआवजा, Controversy on Wrong Answer in Chhattisgarh Assembly

CG Assembly Latest News: विधानसभा में दी गई जानकारी को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल! विधायक ने पूछा सवाल तो कहा- मिल गया है मुआवजा, जांच हुई तो मामला निकला कुछ और

CG Assembly Latest News. Image Source- IBC24


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: March 27, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: March 26, 2026 5:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा में मुआवजा राशि को लेकर गलत जानकारी देने का मामला सामने आया
  • 30.75 लाख रुपये ट्रांसफर का दावा, लेकिन ट्रस्ट के खाते में पैसा नहीं पहुंचा
  • अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग तेज

रायपुर। CG Assembly Latest News: विधानसभा के बजट सत्र में दी गई एक जानकारी को लेकर छत्तीसगढ़ में नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, अधिकारियों की ओर से सदन में गलत जवाब दिए जाने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है।

CG Assembly Latest News:  जानकारी के अनुसार एक विधायक ने जैतृ साव मठ को दी गई मुआवजा राशि को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में अधिकारियों ने लिखित रूप से बताया कि 2 फरवरी 2023 को 30.75 लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS) के जरिए ट्रस्ट के खाते में जमा करा दिए गए हैं। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला। ट्रस्ट के सचिव ने स्पष्ट किया है कि उनके खाते में अब तक कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसके साथ ही बैंक खाते के स्टेटमेंट में भी किसी तरह की राशि जमा होने का रिकॉर्ड नहीं मिला है।

इस खुलासे के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि विधानसभा में आधिकारिक तौर पर गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। इसे प्रशासनिक स्तर पर बड़ी चूक माना जा रहा है। अब इस मामले में जवाबदेही तय करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से स्पष्टीकरण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।