इंडियाना और ओहायो में प्राइमरी चुनाव, मध्यावधि चुनावों की दिशा तय होगी
इंडियाना और ओहायो में प्राइमरी चुनाव, मध्यावधि चुनावों की दिशा तय होगी
वाशिंगटन, छह मई (एपी) अमेरिका के ओहायो और इंडियाना राज्यों में मंगलवार को प्राइमरी चुनाव हुए जबकि मिशिगन में राज्य सीनेट की एक सीट के लिए चुनाव हो रहा है, जो सदन के नियंत्रण का फैसला करेगा।
ओहायो में डेमोक्रेटिक नेता शेरोड ब्राउन फिर से सीनेट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, गवर्नर पद की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल करने की दौड़ में विवेक रामास्वामी का मुकाबला इंजीनियर और यूट्यूब शख्सियत कैसी पुट्स से है।
इंडियाना में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन के प्रयास को झटका लगा था, जब कई रिपब्लिकन नेताओं ने इसका विरोध किया। अब ट्रंप ने स्टेट सीनेट के उन सात नेताओं के खिलाफ अपने समर्थित उम्मीदवार उतारे हैं।
मिशिगन की एक विशेष सीट पर मुकाबला डेमोक्रेट चेडरिक ग्रीन और रिपब्लिकन जैसन टनी के बीच है। इस चुनाव से तय होगा कि डेमोक्रेट इस राज्य की सीनेट में अपनी बढ़त बनाए रखेंगे या नहीं।
इस बीच, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओहायो में वोट डाला और विवेक रामास्वामी का समर्थन किया।
ओहायो में यूट्यूबर केसी पुट्श ने भी गवर्नर पद के लिए चुनौती दी है, हालांकि उनकी जीत की संभावना कम मानी जा रही है। उन्होंने अपने अभियान में ट्रंप और इजराइल तथा एप्स्टीन फाइल्स के लिए रिपब्लिकन के समर्थन जैसे अन्य राष्ट्रीय मुद्दों की आलोचना भी की।
कुल मिलाकर इन चुनावों को आगामी राष्ट्रीय राजनीति और नवंबर के मध्यावधि चुनावों के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है।
एपी गोला वैभव
वैभव

Facebook


