पुतिन ने उत्तर प्रदेश में तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की
पुतिन ने उत्तर प्रदेश में तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की
मॉस्को, 14 मई (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को भारत के उत्तर प्रदेश में आए तूफान से हुई भारी जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए भीषण तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई।
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए संदेश में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में चक्रवात के कारण हुई भारी जानमाल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।’
पुतिन ने कहा, ‘कृपया पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना और समर्थन व्यक्त करें, साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने मैं कामना करता हूं।’
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


