मशहूर जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन

मशहूर जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन

मशहूर जापानी फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 9, 2022 5:00 pm IST

तोक्यो, नौ अगस्त (एपी) एप्पल कंपनी के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के काले परिधान डिजाइन करने वाले जापान के मशहूर फैशन डिजाइनर इस्से मियाके का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

मियाके के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि उनका पांच अगस्त को लीवर कैंसर से निधन हो गया।

मियाके फैशन डिजाइनिंग में पश्चिमी देशों से अलग जापानी शैली विकसित करने के लिए जाने जाते हैं।

उन्हें 1992 में लिथुआनिया के लिए आधिकारिक ओलंपिक परिधान डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसे तभी सोवियत संघ से आजादी मिली थी।

हिरोशिमा में 1938 में जन्मे मियाके का अंतिम संस्कार किया जा चुका है और उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

मियाके का निजी जीवन हमेशा पर्दे में रहा और उनके परिवार के जीवित सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं है।

एपी वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में