लेबनान में इजराइल के भीषण हमलों के बाद बचे लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी
लेबनान में इजराइल के भीषण हमलों के बाद बचे लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी
बेरुत, नौ अप्रैल (एपी) लेबनान में इजराइल के भीषण हमलों के बाद बृहस्पतिवार को बेरुत और अन्य जगहों पर बचावकर्मी जीवित बचे लोगों और शवों की तलाश में जुटे रहे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को मध्य बेरुत और अन्य क्षेत्रों में इजराइल के हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हो गए।
इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से पिछले पांच सप्ताह में बुधवार को सबसे ज्यादा लोग मारे गए।
इजराइल की सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, बिना किसी चेतावनी के जिन इमारतों पर हमला किया गया, उनमें से कई घनी आबादी वाले व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में थीं, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत हुए।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इन हमलों को ‘‘बर्बर’’ करार दिया। इजराइल ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम हिजबुल्ला पर लागू नहीं है।
भीषण हमलों के बाद बेरुत और अन्य जगहों पर बचावकर्मी जीवित बचे लोगों और शवों की तलाश में जुटे रहे।
बेरुत में मकसीद अस्पताल के डॉ. वेल जारोश ने बताया कि विस्फोट के 10 मिनट के भीतर अस्पताल में करीब 70 मरीज लाए गए। जारोश ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन गहन चिकित्सा इकाई में हैं।
इजराइल ने कहा कि उसने हमलों में हिजबुल्ला नेता नईम कासिम के सहयोगी और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया। हिजबुल्ला ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का ‘स्पष्ट उल्लंघन’ बताते हुए कहा कि कहा कि लेबनान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल शिकायत दर्ज कराएगा।
एपी आशीष माधव
माधव

Facebook


