इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाईअड्डे पर रॉकेट दागे गए: अमेरिकी बल

इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाईअड्डे पर रॉकेट दागे गए: अमेरिकी बल

इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाईअड्डे पर रॉकेट दागे गए: अमेरिकी बल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 3, 2021 8:13 am IST

बगदाद, तीन मार्च (एपी) पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबर प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। इस हमले में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

अमेरिका ने पिछले सप्ताह सीरिया-इराक की सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद यह पहला हमला है।

एपी

सिम्मी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में