रुबियो ने पोप 14वें के साथ पश्चिम एशिया में स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की

रुबियो ने पोप 14वें के साथ पश्चिम एशिया में स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की

रुबियो ने पोप 14वें के साथ पश्चिम एशिया में स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की
Modified Date: May 7, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:00 pm IST

वेटिकन सिटी, सात मई (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बृहस्पतिवार को पोप लियो 14वें से मुलाकात की और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की।

रुबियो की वेटिकन यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो 14वें के बीच बढ़ते तनाव को कम करना और बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारना है।

रुबियो ने पोप 14वें और वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की जो करीब ढाई घंटे तक चली।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि रुबियो और पोप 14वें ने पश्चिम एशिया की स्थिति और पश्चिमी गोलार्ध में परस्पर हित के विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक ने अमेरिका और पोप के बीच मजबूत संबंधों और शांति एवं मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने की उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।’’

पिगोट ने पैरोलिन से हुई मुलाकात के बारे में एक अलग बयान में कहा कि दोनों राजनयिकों ने पश्चिमी गोलार्ध में चल रहे मानवीय प्रयासों और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि इस चर्चा में धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में अमेरिका और पोप के बीच अटूट साझेदारी प्रदर्शित होती है।

एपी अविनाश माधव

माधव


लेखक के बारे में