रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता: पुतिन

रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता: पुतिन

रूस को अलग-थलग नहीं किया जा सकता: पुतिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 12, 2022 3:46 pm IST

मॉस्को, 12 अप्रैल (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश को अलग-थलग नहीं किया जा सकता।

रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचनी अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का खुद को अलग करने का कोई इरादा नहीं है और विदेशी शक्तियां इसे अलग-थलग करने में सफल नहीं होंगी।

उन्होंने कहा, ‘आज की दुनिया में किसी को भी अलग-थलग करना निश्चित रूप से असंभव है, विशेष रूप से रूस जैसे विशाल देश को।’

पुतिन ने कहा, ‘हम अपने उन भागीदारों के साथ काम करेंगे जो सहयोग करना चाहते हैं।’

यूक्रेन में रूस द्वारा 24 फरवरी को सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद से पुतिन की वोस्तोचनी की यात्रा मॉस्को के बाहर उनकी पहली ज्ञात यात्रा है।

पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ अंतरिक्ष प्रतिष्ठान का दौरा किया।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में