रूस ने यूक्रेन में हमलों को तेज किया

रूस ने यूक्रेन में हमलों को तेज किया

रूस ने यूक्रेन में हमलों को तेज किया
Modified Date: February 10, 2023 / 06:32 pm IST
Published Date: February 10, 2023 6:32 pm IST

कीव, 10 फरवरी (एपी) रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में कई मिसाइल और ड्रोन हमले किये।

यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक पूर्व, विशेष रूप से लुहांस्क और डोनेट्स्क प्रांतों में बमबारी की। मास्को समर्थित अलगाववादी वहां 2014 से यूक्रेन की सेना से लड़ रहे हैं।

रूसी हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और दक्षिण पूर्व में जापोरिज्जिया में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। देश के ज्यादातर हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए।

जापोरिज्जिया नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तिएव ने कहा कि शहर को एक घंटे में 17 बार निशाना बनाया गया।

निजी ऊर्जा ऑपरेटर डीटीईके के मुताबिक, मिसाइल हमले की आशंका के कारण कीव शहर, कीव और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई।

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि ‘‘मिसाइल हमले का एक बड़ा खतरा है।’’

मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि खारकीव में, अधिकारी पीड़ितों और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति में व्यवधान हो सकता है।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में