रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, एक व्यक्ति की मौत

रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, एक व्यक्ति की मौत

रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: May 14, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: May 14, 2026 3:33 pm IST

कीव, 14 मई (एपी) रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेंको ने कहा कि हमले में रिहायशी इमारतों और नागरिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि उसने रातभर में रूस द्वारा दागे गए 693 हथियारों को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया जिनमें 652 ड्रोन और 41 मिसाइलें शामिल थीं। हालांकि, 15 मिसाइलें और 23 ड्रोन 24 स्थानों पर सीधे जाकर गिरे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन लोगों की कार्रवाई नहीं है जो मानते हैं कि युद्ध खत्म होने वाला है।’’

कीव के छह जिलों में नुकसान पहुंचा। डार्नित्सिया जिले में एक बहुमंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। राहतकर्मियों ने कम से कम 27 लोगों को बाहर निकाला। शहर के मेयर विताली क्लित्सचेंको ने बताया कि 18 अपार्टमेंट पूरी तरह नष्ट हो गए।

हमले की चपेट में खारकीव, सुमी, ओडेसा और अन्य शहर भी आए। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि रूस और यूक्रेन जल्द समझौते पर पहुंच सकते हैं।

यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि बीजिंग में ट्रंप और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक के दौरान रूस का यह हमला साबित करता है कि मॉस्को अब भी वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में