रूस, यूक्रेन ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस, यूक्रेन ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस, यूक्रेन ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की
Modified Date: July 17, 2024 / 08:09 pm IST
Published Date: July 17, 2024 8:09 pm IST

कीव, 17 जुलाई (एपी) यूक्रेन और रूस ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पूर्व, तीन सप्ताह पहले भी युद्धबंदियों की इस तरह की अदला-बदली की गई थी। यह बंदी बनाए गए सैनिकों को वापस भेजने के लिए कभी-कभार होने वाले समझौतों का हिस्सा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस अदला-बदली की सूचना दी।

फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से 54 बार युद्धबंदियों की अदला-बदली हो चुकी है। ना तो रूस और ना ही यूक्रेन ने युद्धबंदियों की संख्या का खुलासा किया।

जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फिर से समझौतों की मध्यस्थता की है। यूएई ने कहा कि उसका रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध कायम है।

जेलेंस्की ने पोस्ट में लिखा, ‘‘चाहे यह कितना भी मुश्किल क्यों न हो, हम उन सभी की तलाश कर रहे हैं जो कैद में हैं। हमें सभी को वापस लाना होगा।’’

रिहा किए गए यूक्रेन के नागरिकों में कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने दो साल से ज्यादा समय तक कैद में बिताया। यूक्रेन के युद्धबंदियों के समन्वय मुख्यालय ने बताया कि उन्हें कीव क्षेत्र में रूस के शुरुआती आक्रमण और पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में लड़ाई के दौरान मारियुपोल में पकड़ा गया था।

मुख्यालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3,400 से ज्यादा लोग रूस की कैद से वापस लौटे हैं। इनमें सैन्य और असैन्य दोनों तरह के लोग शामिल हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रिहा किए गए रूसी सैनिकों को चिकित्सा उपचार और पुनर्वास के लिए मॉस्को ले जाया जाएगा।

जनवरी में रूस और यूक्रेन ने सैकड़ों युद्धबंदियों की अदला-बदली की थी, जो कि एक बार में रिहा किए गए बंदियों की सर्वाधिक संख्या है।

एपी आशीष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में